फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   auraiya : Shops will open three days a week for crowd control, strict rules will be followed

भीड़ नियंत्रण के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन खुलेंगी दुकानें, सख्ती से नियमों का कराया जाएगा पालन 

Fri, 08 May 2020 12:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 May 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
auraiya : Shops will open three days a week for crowd control, strict rules will be followed
औरैया में लॉकडाउन के दौरान लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
औरैया के बाजारों में भीड़ न देखने को मिले और हर दुकान खुले इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने खाका तैयार कर लिया है। हालांकि इस खाका को तैयार करने में प्रशासनिक अधिकारियों को गुरुवार की देर शाम तक मशक्कत करनी पड़ी। जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि हर दुकान को खोला जाएगा, लेकिन क्रमवार तरीके से खुलेंगी।
विज्ञापन


हालांकि अभी जिलाधिकारी ने इसे सार्वजनिक नहीं किया है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी दुकानों को खुलवाने की रणनीति बनाई गई है। बताया कि कपड़ा, रेडीमेड, इलेक्ट्रानिक्स, ट्रेलर मास्टर, बर्तन व चश्मे की दुकानें सप्ताह में तीन दिन खुलेगी। जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई।
विज्ञापन


बताया कि औरैया जिला ऑरेंज जोन की श्रेणी में है, इसलिए शासन के निर्देश पर अब सप्ताह में दिन निर्धारित करते हुए कपड़ा बाजार, रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, चश्मे की दुकानें खुलेंगी। इन दुकानों के खुलाने से सभी दुकानदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लाकडाउन के दौरान पहले किराने और फिर उसके बाद अन्य अति महत्वपूर्ण जरुरत के सामान की दुकानें खुलने का आदेश हुआ। लाकडाउन के दौरान लगातार 40 दिनों तक दुकानें बंद होने से कई दुकानदारों के सामने परिवार के भरण-पोषण को लेकर अर्थिक संकट भी आने लगा था। ऐसे में उनमें प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनपने लगा था। लाकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन से दुकाने खुलने के फरमान के बाद भीड़ देखने को मिली। जिसके चलते भीड़ को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed