{"_id":"6abc80b924091152a7068c7a","slug":"auraiya-shop-stormed-and-occupants-assaulted-due-to-feud-two-motorcycles-set-on-fir-fir-registered-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: रंजिश में दुकान में घुसकर मारपीट, दो बाइकों में लगाई आग, आठ नामजद और आठ अज्ञात पर एफआईआर, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: रंजिश में दुकान में घुसकर मारपीट, दो बाइकों में लगाई आग, आठ नामजद और आठ अज्ञात पर एफआईआर, जांच शुरू
Wed, 30 Sep 2026 08:53 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:53 AM IST
सार
Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला विधि चंद में मंगलवार रात रंजिश के चलते दबंगों ने दुकान में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और बाहर खड़ी दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा उपद्रवियों ने एक अन्य बाइक पर पथराव कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
रंजिश में दुकान में घुसकर मारपीट, उपद्रवियों ने दो बाइकों में लगाई आग!
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में शहर के मोहल्ला विधिचंद में मंगलवार रात रंजिश को लेकर मारपीट और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इमरान अली उर्फ लल्ला, लकी, कल्लू, सादिक, राजा, नोमान, फिरोज और बुलेट समेत आठ अज्ञात लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने और दो बाइकों में आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने इमरान अली उर्फ लल्ला के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े बजे पीड़ित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले में कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने तौर पर दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपों की जांच कर रही है पुलिस
इसके बाद सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी गई। इसके अलावा एक बाइक में पथराव भी किया। पीड़ित का कहना है कि मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में उपनिरीक्षक मंगल सिंह को जांच सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।