{"_id":"5e4ea0348ebc3ef2a4180c82","slug":"auraiya-s-two-kanwaria-drowned-in-the-ganges-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया के दो कांवरिया गंगा में डूबे, एक को गोताखोरों ने बचाया, तीन घंटे के बाद दूसरे का शव निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया के दो कांवरिया गंगा में डूबे, एक को गोताखोरों ने बचाया, तीन घंटे के बाद दूसरे का शव निकाला
Thu, 20 Feb 2020 09:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
गंगा में तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में श्रंगीरामपुर के मेले में गुरुवार को औरैया जिले के दो कांवरिये स्नान करने के दौरान गहरे पानी मे डूब गए। कुछ देर बाद स्थानीय गोताखोरों ने एक को निकाल लिया। दूसरे की तलाश के लिए एसडीएम सदर ने पंचाल घाट के निकट सोता बहादुरपुर से 6 गोताखोर लेकर श्रंगीरामपुर पहुंचे।
करीब तीन घंटे के बाद दूसरे कांवरिये का शव निकाला जा सका। पिता के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जनपद औरैया कोतवाली बिधूना के गांव खान जंहापुर चिरकुआ निवासी दीपेश कुमार उर्फ अर्पित शर्मा(17) व उनका साथी करीब 40 लोगों की टोली के साथ गुरुवार को श्रंगीरामपुर के महाशिवरात्रि मेले में पहुंचे।

दोपहर बाद दीपेश और उसका साथी स्नान के लिए गंगा में उतरे। वह आगे की ओर जिस स्थान पर स्नान को बढ़े, वहां गहरा पानी होने से दोनों डूब गए। जिलाधकारी मानवेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर को गोताखोर से खोजबीन कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल को तत्काल भेजा।
वहीं, स्थानीय गोताखोरों ने एक कांवरिये को निकाल लिया। जबकि दूसरे का पता नहीं चला तो उपजिलाधिकारी सदर 6 गोताखोर लेकर श्रंगीरामपुर गंगा तट पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान एसडीएम के साथ ही थानाध्यक्ष, खुदागंज चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह, कानूनगो अजय यादव, लेखपाल अजय त्रिवेदी मौजूद रहे।
लगभग 3 घंटे बाद दीपेश का शव निकाला जा सका। दीपेश के साथ पिता अखिलेश और चाचा आनंद भी आए थे। वह दूसरे घाट पर नहा रहे थे। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर पर उन्हें शव सौंप दिया गया।