फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya's girl sonal became Phaphund station master

औरैया की सोनल बनीं फफूंद स्टेशन मास्टर, बैंक की नौकरी के दौरान की पढ़ाई और पास किया एग्जाम

Fri, 12 Jun 2020 01:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा गणेश शंकर पोरवाल, अमर उजाला, औरैया
गणेश शंकर पोरवाल, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Auraiya's girl sonal became Phaphund station master
सोनल अग्रवाल - फोटो : amar ujala
औरैया की मूल निवासी सोनल अग्रवाल जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद में महिला स्टेशन मास्टर बन गईं हैं। इसके साथ ही फफूंद रेलवे स्टेशन ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए हैं। यहां पहले से पूजा बतौर पोर्टर के पद पर काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन फफूंद के स्टेशन मास्टर कक्ष में सोनल अग्रवाल ऑनलाइन सिस्टम पर काम करतीं हैं। ट्रेनों को निकालने के दौरान झंडी भी दिखाती हैं। सोनल के पिता राकेश कुमार अग्रवाल स्टेट बैंक आफ इंडिया से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

 

Auraiya's girl sonal became Phaphund station master
हरी झंडी दिखातीं सोनल अग्रवाल - फोटो : amar ujala
स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार, सोनल 2015 बैच में स्टेशन मास्टर के तौर पर चयनित हुईं थीं। पिछले दिनों ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 23 मई को स्टेशन मास्टर के रूप में चार्ज लिया। उन्होंने बताया कि कई वर्षों पूर्व मीना खरे ने बतौर स्टेशन मास्टर के चार्ज लिया था।

हालांकि थोड़े दिनों बाद ही वह कानपुर स्थानांतरित हो गईं थीं। सोनल के अनुसार, रेलवे स्टेशन फफूंद का स्टाफ हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार रहता है। बता दें कि दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग का फफूंद रेलवे स्टेशन कानपुर इटावा के बीच प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री अपनी यात्रा शुरू करते हैं। लॉकडाउन अवधि में भी छह ट्रेनों का यहां स्टॉपेज दिया गया था।

जेई वर्कशाप के पद पर भी हुआ चयन
औरैया निवासी सोनल अग्रवाल इससे पहले राजस्थान मरुधरा बैंक में तैनात थीं। घर से दूर होने के कारण उन्होंने बैंक की नौकरी के दौरान ही तैयारी करके स्टेशन मास्टर पद का एग्जाम दिया और सिलेक्ट हुईं। अब उनका चयन बतौर जेई वर्कशाप रेलवे जोधपुर के पद पर भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed