फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Police criminal encounter accused in Anuj murder case arrested after sustaining a gunshot wound to leg

Auraiya: दिबियापुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, अनुज हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, CHC में भर्ती

Wed, 10 Jun 2026 08:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 10 Jun 2026 08:55 AM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी टिल्लू उर्फ ऋषभ घायल हो गया है। आरोपी जनवरी माह में हुई अनुज उर्फ छोटू की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Auraiya Police criminal encounter accused in Anuj murder case arrested after sustaining a gunshot wound to leg
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात्रि पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। थाना दिबियापुर, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम टिल्लू उर्फ ऋषभ है।

विज्ञापन

उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अनुज उर्फ छोटू की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। यह हत्या बीते 18/19 जनवरी को दिबियापुर में हुई थी। पुलिस टीम कम्प्रेशर बम्बा पर चेकिंग कर रही थी। तभी समाधान पूर्वा और बहादुरपुर के मध्य पुलिया के पास मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन





अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी दिबियापुर भेजा गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed