{"_id":"63130a6aee202831d708d4ca","slug":"auraiya-news-retired-teacher-died-in-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 03 Sep 2022 01:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:37 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हुए सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में मुरादगंज-अयाना मार्ग पर नगला रामपुर डड़वारी मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अयाना कस्बा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक भूरे सिंह सेंगर (70) पुत्र स्व. विशुन सिंह सेंगर शनिवार सुबह मुरादगंज बाजार करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
वापस लौटते वक्त वह नगला रामपुर डड़वारी मोड़ पर अपने खेतों के लिए मुड़ने लगे तभी मुरादगंज की ही तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। वहीं बाइक सवार युवक मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भूरे सिंह की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी पहुंची पत्नी गायत्री देवी, बेटे अवधेष व प्रदीप का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बाइकों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन