फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   auraiya news

अमेरिका में ख्याति पर सुरभि की चित्रकला

Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो24एयूआरपी 19- अपनी बनाई पेंटिंग के साथ भारतीय मूल की सुरभि अग्रवाल - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले की सुरभि अग्रवाल की चित्रकला का जलवा अमेरिका में धूम मचा रहा है। कैलिफोर्निया की आर्ट गैलरी में शनिवार को सुरभि की बनाईं पेंटिंग का प्रदर्शन होगा। शहर के सराफा कारोबारी स्वतंत्र अग्रवाल की पुत्री सुरभि का बचपन से ही पेंटिंग के क्षेत्र में विशेष लगाव रहा।
विज्ञापन

स्वतंत्र ने बताया कि बचपन में अक्सर कलाकृतियों को देखकर वह स्कूल की ड्राइंग बुक में जस का तस उकेरने का प्रयास करती थी। मेधावी छात्रा रहीं सुरभि ने 1996 में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में 11वीं रैंक पाई थी। वर्ष 2000 में कानपुर यूनिवर्सिटी की बीएससी गणित की परीक्षा में उन्हें गोल्ड मेडल मिला। इसके बाद एनआईटी परीक्षा के माध्यम से वर्ष 2000 में ही मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) में बिना कोचिंग के ऑल इंडिया चौथी रैंक पाई थी। सुरभि ने एनआईटी इलाहाबाद में पढ़ाई की।
विज्ञापन

इस दौरान कानपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर मयंक बंसल से विवाह हो गया। मयंक के साथ वह कैलिफोर्निया चली गईं। यहां वह सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने लगी। कुछ साल पूर्व बेटे को हुई स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते सुरभि को नौकरी छोड़नी पड़ी। सुरभि ने बताया कि खाली समय में उन्होंने अपनी चित्रकला की रुचि को फिर से निखारना शुरू कर दिया। कनाडा, मैक्सिको, सेंटजोंस में अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई। शनिवार को लगने वाली प्रदर्शनी में विदेशी सभ्यता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की विरासत प्रदर्शित करती हुईं पेंटिंग प्रदर्शित की जाएंगी। इस विधा को निखारने में चित्रकार प्रवीण गुप्त का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed