{"_id":"67792fe7589849894008adf9","slug":"auraiya-land-worth-221-crores-freed-from-the-possession-of-land-mafia-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: भूमाफियाओं के कब्जे से खाली कराई 221 करोड़ की जमीन, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच चली कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: भूमाफियाओं के कब्जे से खाली कराई 221 करोड़ की जमीन, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच चली कवायद
Sat, 04 Jan 2025 06:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:45 PM IST
सार
Auraiya News: भूमाफियाओं के कब्जे से 221 करोड़ की जमीन खाली कराई गई। अल्टीमेटम की मियाद खत्म होते ही शनिवार सुबह से अतिक्रमण पर कई बुलडोजर गरजे।
विज्ञापन
अतिक्रमण को ढहाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रशासन ने शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड से सटी 6.52 एकड़ जमीन पर फैले अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया। भूमाफियाओं के कब्जे से 221 करोड़ की सरकारी जमीन खाली कराई गई। अभियान में सुबह से ही एडीएम, एएसपी की अगुवाई में राजस्व, पालिका समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण को ढहाने में छह जेसीबी मशीनों के अलावा काफी संख्या में सफाई कर्मी जुटे रहे। मलबे को ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से हटवाया गया।
पुराना नुमाइश मैदान के सामने सरकारी दस्तावेज में पेंच कपास के नाम पर दर्ज 6.5 एकड़ की जमीन पर अनिल शुक्ला व उनके भाई प्रेम नरायन शुक्ला का कब्जा था। आरोप है कि इनकी ओर से सरकारी जमीन को बिना अधिकार के 15-20 लोगों को अवैध रूप से किराये पर उठाते हुए एक षडयंत्र के तहत कब्जा कराया गया। सालों से इस जमीन पर उनका कारोबार चल रहा था। हाल में जिला प्रशासन जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए नगर पालिका को आदेश जारी किए।
जमीन को कब्जे में लेने से पूर्व पालिका प्रशासन की ओर से 29 दिसंबर को विज्ञापन प्रकाशित करते हुए अवैध कब्जेदाराें को एक सप्ताह के अंदर कब्जा हटाने का समय दिया गया। कुछ लोगों ने तो अपना अतिक्रमण समेट लिया, लेकिन कुछ कब्जा जमाए रहे। पालिका प्रशासन की ओर से देर रात 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।
विज्ञापन
वहीं शनिवार सुबह नौ बजते ही अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह, एएसपी आलोक मिश्र, एसडीएम सदर राकेश कुमार, तहसीलदार सदर रनवीर सिंह, ईओ रामआसरे कमल भारी पुलिस बल व पालिका कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से अवैध कब्जों को ढहाना शुरू किया। वहां मौजूद 22 अतिक्रमणों में अस्थाई लकड़ी आढ़तों के अलावा कई पक्के निर्माण धराशायी कर दिए गए। कुछ लोगों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन जिला प्रशासन की कार्रवाई के आगे उनकी सुनने वाला कोई नहीं था।

हालांकि, इस बीच तीन-चार लोगों को पुलिस ने विरोध जताने पर हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। तहसीलदार रनबीर सिंह ने बताया कि भू माफियाओं के कब्जे में मौजूद जमीन की कीमत 221 करोड़ है। इसको भू-माफियाओं के चंगुल से कब्जा मुक्त कराते हुए पालिका प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है।
इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बहन टोला निवासी अनिल कुमार शुक्ला, खानपुर निवासी हसरत अली, मुवीन खां, जमालशाह निवासी जफर अख्तर, फरीदुल इस्लाम, तौकी इस्लाम, गुरुहाई निवासी सगीरुल इस्लाम, तकिया निवासी इश्तियाक, हाजी लईक अहमद, इरफान, जमीर, खुर्शीद, मो. आमिर, मो. सलमान आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।