{"_id":"633f12b5969cea50ec4fa8ba","slug":"auraiya-kotwali-in-charge-line-spot-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, बिना अनुमति जुलूस निकालने पर 35 नामजद समेत 500 अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, बिना अनुमति जुलूस निकालने पर 35 नामजद समेत 500 अज्ञात पर मुकदमा
Thu, 06 Oct 2022 11:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:09 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में विजय दशमी पर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर 35 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में विजय दशमी पर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर 35 नामजद समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिना अनुमति के जुलूस निकलने देने पर कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। विजय दशमी पर करणी सेना ने शहर में सुबह आठ बजे के करीब जुलूस निकाला।
कोतवाली के दरोगा प्रदीप कुमार ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दुर्गा विसर्जन ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें रंगमहल गेस्ट हाउस के पास काफी संख्या में लोगों के एकत्र होकर जुलूस निकालने की जानकारी मिली। उनके पास जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी। इस पर पुलिस ने डीके ठाकुर, शनि सिंह करणी सेना अध्यक्ष, बबलू ठाकुर, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रतीक सिंह, विमल सिंह, रिषभ सिंह, सक्षम सेंगर, योगेंद्र चौहान, गुड्ड़ा, गिरेंद्र सिंह, सोनू सेंगर, मंगल ठाकुर, शिवम सिंह, बीरू परमार, रानू ठाकुर, मोनू सेंगर, गौरव सिंह, रवि सेंगर, राजीव सिंह, शिवा भदौरिया, कपिल सिंह, अतुल राठौर, अनुज राठौर, अमित परमार, जगेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह, शिवभान सिंह, रवींद्र सिंह, सूर्यांश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, शहर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने और पुलिस को भनक न लगने पर कोतवाल मुकेश सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं।