{"_id":"6173be416c052b09e4754cf0","slug":"auraiya-kidnapping-of-company-officials-working-in-gail-pata","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: गेल पाता में काम करा रही कंपनी के अधिकारियों का अपहरण, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: गेल पाता में काम करा रही कंपनी के अधिकारियों का अपहरण, मचा हड़कंप
Sat, 23 Oct 2021 01:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:19 PM IST
सार
औरैया जिले में एक कंपनी के अधिकारियों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में गेल पाता पेट्रोकेमिकल संयंत्र में काम कर रही एक मल्टीनेशनल कंपनी के अधिकारियों को ले जा रही कार का बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया। दबाव बढ़ने पर तीन घण्टे बाद कार समेत सभी को रामगढ़ के पास आकर छोड़ दिया।
मामले की जानकारी पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ अजीतमल और सीओ औरैया समेत फफूद, दिबियापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 8 बजे कंपनी में लगी कार अधिकारियों को लेकर गेल पाता जा रही थी।
बैसुन्धरा और पाता प्लांट के बीच कुछ बाइकों पर सवार दबंगों ने कार को रोक लिया। बाद में कार सवारों को अपहरण करके उन्हीं की कार से बिधूना ले गए। आरोप है कि काम लेने का दबाव बनाने, अपने लोगों को कंपनी में लगवाने एवं रंगदारी मांगने को लेकर अपहरण किया गया। जिन लोगों का अपहरण किया गया उनमें कंपनी के रीजनल चीफ मैनेजर समेत पांच अधिकारी शामिल थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन