फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya groom kept waiting on stage but brides lover took her away from beauty parlor report filed

Auraiya: दूल्हा स्टेज पर करता रहा इंतजार, ब्यूटी पार्लर से दुल्हन को ले गया प्रेमी, पिता की तहरीर पर रिपोर्ट

Fri, 12 Dec 2025 04:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Dec 2025 04:36 PM IST
सार

Auraiya News: औरैया में शादी के दिन दुल्हन ब्यूटी पार्लर से प्रेमी के साथ बाइक पर भाग गई, जिसके बाद दूल्हे और परिजनों के इंतजार करने पर दुल्हन के पिता ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि, देर रात दूल्हे की शादी परिवार की दूसरी युवती से कराई गई।

विज्ञापन
Auraiya groom kept waiting on stage but brides lover took her away from beauty parlor report filed
फरार हो गई दुल्हन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में ब्यूटी पार्लर के बाहर से प्रेमी के साथ गई दुल्हन के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। देर रात परिवार की दूसरी युवती से दूल्हे की शादी कराई गई। शहर में बृहस्पतिवार को एक ऐसा मामला हुआ, जिसे सुनकर हर कोई सन्न है। एक गेस्टहाउस में दूल्हा स्टेज पर इंतजार करता रहा और दुल्हन सजने के बाद प्रेमी के साथ ब्यूटी पार्लर से चली गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इटावा के रहने वाले एक युवक की शादी फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को शहर स्थित गेस्ट हाउस में बरात पहुंची। दुल्हन लेडीज मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर में सजने गई थी। अचानक ब्यूटी पार्लर के बाहर प्रेमी बाइक लेकर पहुंचा और दुल्हन बाहर निकल कर पीछे बाइक पर बैठ गई। इसके बाद प्रेमी दुल्हन को लेकर रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन

दूसरी युवती से शादी को हो गए राजी
रात भर परिजन और कोतवाली पुलिस परेशान रही। देर रात पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की। अब पुलिस की एक टीम दुल्हन की तलाश में जुट गई है। दूसरी तरफ काफी इंतजार के बाद दुल्हन का पता न चलने पर वधू पक्ष ने परिवार की एक युवती से शादी कराने का प्रस्ताव रखा। वर पक्ष परिवार के लोगों से बात करने के बाद दूसरी युवती से शादी को राजी हो गए। अब इस घटना को लेकर शहर में चर्चा हो रही है।

पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने युवती की तलाश में लगी है। युवक ने परिवार की दूसरी युवती से शादी कर ली है।  -राजकुमार सिंह, कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed