{"_id":"637387bc46613b03554db250","slug":"auraiya-girl-student-condition-worsened-after-teacher-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: शिक्षक की पिटाई से छात्रा की हालत बिगड़ी, परिजनों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: शिक्षक की पिटाई से छात्रा की हालत बिगड़ी, परिजनों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ दी तहरीर
Tue, 15 Nov 2022 06:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
बेसुध छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में फफूंद क्षेत्र के जैतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने प्रधानाध्यापक पर मारपीट का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत करही निवासी सरवरी पत्नी नूर मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी साहिबा (11) प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में कक्षा पांच की छात्रा है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह स्कूल में किसी बात पर प्रधानाध्यापक ने उसे मारा पीटा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह स्कूल पहुंचे तो बेटी बेसुध पड़ी थी। आरोप है कि पिटाई करने के बाद प्रधानाध्यापक स्कूल से चले गए। प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उन्होंने छात्रा की पिटाई नहीं की है।
विज्ञापन
वह पहले से बीमार व कमजोर थी, इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ी है। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया जा रहा है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन