{"_id":"63b4254fafdae667ea2c5ff1","slug":"auraiya-five-thieves-arrested-with-two-stolen-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: चोरी की दो कारों के साथ पांच चोर गिरफ्तार, कई घटनाएं भी स्वीकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: चोरी की दो कारों के साथ पांच चोर गिरफ्तार, कई घटनाएं भी स्वीकारी
Tue, 03 Jan 2023 06:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गैंग के पांच चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में फफूंद पुलिस ने चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो कारें बरामद की गई हैं। अजीतमल सीओ भरत पासवान और फफूंद थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ फफूंद-औरैया मार्ग पर सोमवार रात गश्त पर थे। पढ़ीन पुल पर औरैया की तरफ से दो लक्जरी कारें आती दिखाई दीं।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कारों से पांच युवकों को पकड़ लिया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम विश्व बैंक कर्रही रोड थाना बर्रा कानपुर निवासी रोहित, बर्रा आठ-ई ब्लाक केडीएमए स्कूल के पास निवासी बाबी चक, औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू निवासी कुनाल उर्फ गोपाल त्रिपाठी, बर्रा आठ कानपुर निवासी सलमान उर्फ अरमान व सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमानंद आश्रम निवासी राम औतार उर्फ लल्ले पाल बताया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि दोनों कारें भी चोरी की पाई गईं। इसमें एक होंडा सिटी कार 22 दिसंबर की रात फफूंद के बाबा पुरवा से चुराई गई थी। पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पूर्व फफूंद कसबे के कटरा हेमनाथ स्थित एक घर और औरैया के मोहल्ला सत्तेश्वर, तिलक नगर स्थित दो घरों से नकदी व जेवर चोरी किए थे। साथ ही थाना बिधूना के गांव बड़े का पुरवा से 14 बकरे भी चोरी करने की घटना को स्वीकार की है।
विज्ञापन
तलाशी में युवकों के पास 17 हजार रुपये नकद, लोहे का कटर, दो सब्बल व चिमटा और 12 चाबियों के गुच्छे भी बरामद हुए हैं। बताया कि घटना में शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी इनके एक साथी सोहिल उर्फ हलऊ भी वांछित है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। सभी पर पहले से भी अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।