{"_id":"5bc36d80bdec22694423f810","slug":"auraiya-five-people-entered-house-and-raped-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः 5 लोगों ने घर में घुसकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः 5 लोगों ने घर में घुसकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए ये आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच लोगों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के लगभग तीन माह बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने बताया कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न की गई तो वह दोबारा न्यायालय की शरण में जाने को विवश होगी। थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।
न्यायालय के आदेश के बाद दिबियापुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए एक महिला ने बताया कि 22 अगस्त की रात लगभग आठ बजे उसकी पुत्रवधू घर पर अकेली थी। तभी उसके ही गांव निवासी दबंग विशंभर पुत्र मन्नालाल, नीरज पुत्र तुलसीराम, अनिल और सोनू पुत्रगण अशोक और चंद्रभान पुत्र राजाराम उसके घर में जबरन घुस गए और उसकी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
उन्होने बताया कि जब वह और उसके परिवार के लोग घर पहुंचे तो पुत्रवधू ने इसकी जानकारी दी। पुत्रवधू ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले लोगों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। दिबियापुर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को मामला दर्ज किया। दिबियापुर थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। मामला प्रथम दृष्टया कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि घटना के संबंध में वह दिबियापुर थाने गई थी। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की और उसे गाली गलौज करते हुए भगा दिया। जिस पर उसे न्याय के लिए न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर आज मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि यदि शीघ्र उसे न्याय न मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी ने की गई तो वह दोबारा न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होगी।