Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: First Wife Arrives Amidst Wedding Rituals; Police Halt Ceremony

टूट गए अरमान: इधर 7 फेरों की तैयारी, उधर पहली पत्नी की एंट्री, फिर दूल्हे राजा ने पकड़ी हैरान करने वाली रफ्तार

Sat, 09 May 2026 05:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 09 May 2026 05:33 PM IST
सार

Auraiya News: शादी के दौरान पुलिस पहुंचते ही दूल्हा मौके से भाग निकला। पहली पत्नी का आरोप है कि 14 साल पहले शादी हुई थी। 12 साल की बेटी है।

विज्ञापन
Auraiya: First Wife Arrives Amidst Wedding Rituals; Police Halt Ceremony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडियो

विस्तार

औरैया में एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार की रात सात फेरे लेने जा रहे एक युवक की शादी रुक गई। उसकी पहली पत्नी पुलिस फोर्स के साथ शादी रुकवाने पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। लड़की पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूल्हा मौके से भाग गया।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी रेलवे कर्मचारी ने अपनी बेटी का रिश्ता कानपुर देहात मूसानगर निवासी कमलेश के साथ तय किया था। बृहस्पतिवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में शादी का जश्न चल रहा था। मेहमान दावत खा रहे थे और रस्मों की तैयारी चल रही थी। तभी रात करीब नौ बजे अचानक पुलिस की गाड़ियों के सायरन और एक महिला की चीख-पुकार ने समारोह में सन्नाटा खींच दिया। मौके पर पहुंची महिला ने दावा किया कि वह कमलेश की पहली पत्नी है। उसने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हो चुकी है और उनकी एक 12 साल की बेटी भी है।
विज्ञापन
Trending Videos

गेस्ट हाउस में मची अफरा-तफरी
महिला ने जैसे ही सबूत पेश किए, गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने शादी की रस्में रुकवा दीं। सच्चाई सामने आते ही वधु पक्ष के होश उड़ गए।लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

दूल्हा मौके से भाग निकला
फिलहाल मामले में देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चलती रही। इसी बीच दूल्हा मौका मिलते ही भाग गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि एक महिला अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर की। लड़की के पिता की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed