Auraiya: गोल्ड लोन ऑफिस में लगी भीषण आग, फायर अलार्म बजने से टला बड़ा हादसा, लॉकर में जमा सामान सुरक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:34 AM IST
सार
Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानपुर रोड स्थित सुभाष चौक पर शनिवार सुबह कैपरी गोल्ड लोन की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब सात बजे ऑफिस के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने ऑफिस के अंदर के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन समय रहते फायर अलार्म सिस्टम के सक्रिय हो जाने से एक बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद बाहर खड़े लोग
- फोटो : amar ujala