{"_id":"6aca1c387240bf57bf0008a5","slug":"auraiya-farmers-stage-a-massive-protest-bku-leaders-outraged-after-being-stopped-from-marching-to-delhi-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: किसानों का जोरदार विरोध प्रदर्शन, दिल्ली कूच से रोकने पर भड़के भाकियू नेता, सीईसी के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: किसानों का जोरदार विरोध प्रदर्शन, दिल्ली कूच से रोकने पर भड़के भाकियू नेता, सीईसी के इस्तीफे की मांग
Sat, 10 Oct 2026 04:37 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 10 Oct 2026 04:37 PM IST
सार
Auraiya News: दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के औरैया जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत और अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने उनके घरों पर ही रोक लिया। इसके विरोध में शनिवार को ककोर मुख्यालय पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
किसान नेताओं को रोकने के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित किसान प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया है। शनिवार को किसान यूनियन के देशव्यापी प्रदर्शन के क्रम में ककोर मुख्यालय में जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पुलिस उनके दिवियापुर रोड स्थित आवास पर पहुंच गई। घर के बाहर पुलिस तैनात कर उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया गया। उन्होंने दावा किया कि जिले में संगठन के अन्य तहसील और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को भी अलग-अलग कस्बों में उनके घरों पर रोक गया।
विज्ञापन
Trending Videos
किसानों की आवाज दबाने का प्रयास
इसके विरोध में किसान नेताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। विपिन राजपूत ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के माध्यम से किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दे उठाए जाने थे। ऐसे में पदाधिकारियों को जाने से रोकना उचित नहीं है। उन्होंने इसे किसानों की आवाज दबाने का प्रयास बताया। वहीं, किसान नेताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।