फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Farmer dies after being crushed by wheat sacks family mourns on Rakshabandhan body sent for postmortem

Auraiya: गेहूं की बोरियों से दबकर किसान की मौत, रक्षाबंधन पर परिवार में पसरा मातम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 10 Aug 2025 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Aug 2025 10:56 AM IST
सार

Auraiya News: ऐरवा कटवा थाना क्षेत्र में घर के बरामदे में सो रहे किसान की गेहूं की बोरियों के नीचे दबकर मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Auraiya Farmer dies after being crushed by wheat sacks family mourns on Rakshabandhan body sent for postmortem
गेहूं की बोरियां गिरीं - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में ऐरवा कटवा थानाक्षेत्र के ऐरवा कुईली भटपुरा गांव में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां घर के बरामदे में सो रहे किसान रामवीर राठौर (55) की गेहूं की बोरियां गिरने से दबकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात घटी, जब परिवार रक्षाबंधन के त्यौहार में डूबा हुआ था।

विज्ञापन

रामवीर राठौर शनिवार शाम को रिश्तेदारों से मिलकर और खाना खाकर घर के बरामदे में सो गए थे। उनके बगल में ही गेहूं की करीब 80 बोरियां रखी हुई थीं, जो देर रात अचानक उन पर गिर गईं। रविवार सुबह करीब पांच बजे उनके बेटे शिवम ने जब बाहर आकर देखा, तो पिता को बोरियों के नीचे दबा पाया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ऐरवा कटरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पत्नी रानी देवी, बेटों शिवम और विजय, और बेटियों अंजली, ज्योति व प्रिया सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed