फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Elderly Mans Body Found in Field Identified via Mobile Phone Cause of Death  Clarified by Post mortem

Auraiya: खेत में मिला अधेड़ का शव, मोबाइल से हुई शिनाख्त, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह

Sun, 17 May 2026 01:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 17 May 2026 01:42 PM IST
सार

Auraiya News: सहार थाना क्षेत्र में सौथरा-पुर्वा जैन मार्ग के पास खेत में सौथरा निवासी तारा सिंह (53) का शव संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Auraiya Elderly Mans Body Found in Field Identified via Mobile Phone Cause of Death  Clarified by Post mortem
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौथरा अड्डा से पुर्वा जैन जाने वाले मार्ग के पास खेत में एक शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। करीब चार घंटे बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी।

विज्ञापन

मृतक की पहचान तारा सिंह (53) के रूप में हुई है, जो सौथरा गांव निवासी था। बताया जा रहा है कि तारा सिंह के दो बेटे हैं, जबकि उनकी पत्नी तारावती काफी समय से अपने मायके कन्नौज में रह रही हैं। इस वजह से तारा सिंह गांव में अकेले रहते थे।

विज्ञापन

मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।  -रमेश सिंह, सहार थाना प्रभारी





पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और वे कन्नौज से औरैया के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed