Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya elderly man died after his cot caught fire his wife alleges that neighbor set him on fire

Auraiya: चारपाई पर लेटे बुजुर्ग की आग लगने से मौत, पत्नी का आरोप- रंजिश में पड़ोसी ने जलाकर मारा, जांच शुरू

Sat, 07 Feb 2026 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:08 AM IST
सार

Auraiya News: मोहारी गांव में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पत्नी ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश के चलते जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Auraiya elderly man died after his cot caught fire his wife alleges that neighbor set him on fire
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहारी गांव में शुक्रवार की देर रात एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में रंजिशन नामजद लोगों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहारी निवासी बलदू बाल्मीकि (70) पुत्र गेंदन अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

विज्ञापन

शुक्रवार की रात बुजुर्ग दंपती खाना खाने के बाद अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब बारह बजे पत्नी ने पति की चारपाई में आग लगी देखी तो शोर मचाया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। इसके बाद वृद्ध पास में रहने वाले एक युवक को बुलाने गई। जब तक वृद्ध महिला वापस आई, तब तक वृद्ध जल चुका था। इसके बाद सूचना 112 पुलिस को दी गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही रात में सीओ अजीतमल मनोज गंगवार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष फफूंद, थानाध्यक्ष अयाना मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी ने नामजद पड़ोसी पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। जिस पर आरोप लगाया है, उस से मृतक के परिवार का विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed