{"_id":"67f550efb16508f660001cec","slug":"auraiya-dumper-driver-hit-the-vehicle-while-drunk-15-electricity-poles-broken-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: डंपर चालक ने नशे में मारी टक्कर, 15 बिजली के खंभे टूटे, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, 12 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: डंपर चालक ने नशे में मारी टक्कर, 15 बिजली के खंभे टूटे, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, 12 लाख का नुकसान
Tue, 08 Apr 2025 10:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:12 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में डंपर चालक ने नशे में टक्कर मार दी। जिससे 15 बिजली के खंभे टूट गए। साथ ही ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली कर्मी पूरे दिन मरम्मत करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
डंपर चालक ने सोमवार रात बेला-बिधूना रोड पर करीब 15 बिजली के खंभों में टक्कर मार दी। इससे खंभे टूटकर गिर पड़े। तार पहिये में फंस गया। इसके बाद भी वह नशे में गाड़ी दौड़ाता रहा। दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे रात में बिजली गुल हो गई। 30 हजार से ज्यादा आबादी रात में बिना बिजली के परेशान रही।
एनएच 91-ए बिधूना-बेला मार्ग पर सोमवार की रात करीब 11:30 बजे एक डंपर चालक इटावा जा रहा था। चालक डंपर के पिछले हिस्से में लगी ट्रॉली को प्रेशर से ऊपर कर तेज रफ्तार से जा रहा था। ट्रॉली ऊपर उठी होने से रास्ते में बिजली के तार उसमें फंसते चले गए।
कुछ तार टूटकर टायर में फंस गए। इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। टायर में फंसे बिजली के तारों को खींचता हुआ खंभों में टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता रहा। इससे रास्ते में पड़ने वाले कई खंभे भी टूटकर गिर गए। कीरतपुर गांव से भगत सिंह चौराहे तक सीमेंट के आठ और लोहे के सात बिजली के खंभे टूट गए। रामलीला मैदान पर लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। नदी के पास रखा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली विभाग के जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि इस घटना से बिजली विभाग को करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कर्मचारियों को बुलाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नशे में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।