फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya:Deadly Risks in Yamuna Bridge Construction Laborers Working Without Safety Gear at a Height of 54 Feet

Auraiya: यमुना पुल निर्माण में मौत का जोखिम, 54 फीट ऊंचाई पर बिना सुरक्षा काम कर रहे मजदूर, प्रशासन अनजान

Sun, 31 May 2026 03:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 31 May 2026 03:01 PM IST
सार

Auraiya News: यमुना पुल निर्माण के दौरान मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की गैर-मौजूदगी और सुरक्षा बोर्ड के कबाड़ में होने से निर्माण कार्य की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Auraiya:Deadly Risks in Yamuna Bridge Construction Laborers Working Without Safety Gear at a Height of 54 Feet
यमुना पुल निर्माण में सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां, - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जनपद हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से छह मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद भी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और ठेकेदार गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। शहर के किनारे से गुजर रही यमुना नदी पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य में भी सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। निर्माणाधीन पुल पर करीब 54 फीट ऊंचे पिलर पर मजदूर बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के काम करते मिले। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व इंजीनियर नहीं मिला। केवल डंपिंग यार्ड में एक सुपरवाइजर मौजूद मिले। जब निर्माण स्थल पर कैमरे चलने की भनक लगी, तो डंपिंग यार्ड में मौजूद प्राइवेट जूनियर इंजीनियर ने आननफानन में मजदूरों को पिलर से नीचे उतारा लेकिन तब तक पूरी लापरवाही कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

कबाड़ की तरह पड़ा मिला कार्य प्रगति पर है का बोर्ड
निर्माणाधीन स्थल पर अव्यवस्था का आलम यहीं खत्म नहीं होता। नियमानुसार, राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे कार्य प्रगति पर है का चेतावनी बोर्ड लगा होना चाहिए लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार ने इस बोर्ड को सड़क पर लगाने के बजाय डंपिंग यार्ड में कबाड़ की तरह फेंक रखा है। पूरा निर्माण स्थल भगवान भरोसे चल रहा है।

यमुना पर बन रहा 916 मीटर लंबा पुल
बिलराया-पनवाड़ी मार्ग स्थित शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी पर प्रस्तावित सेतु निर्माण राज्य योजना के अंतर्गत 151.22 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इस पुल की 916.88 मीटर लंबाई है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड फर्रुखाबाद इकाई निर्माण करा रही है। इसमें पीएससी बॉक्स गर्डर तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन

द शेल्टर फर्म को निर्माण का जिम्मा सौंपा गया
वहीं, पुल को मजबूती देने के लिए 1.50 मीटर व्यास के पाइल और 2.75 मीटर व्यास के पियर बनाए जा रहे हैं। कानपुर की द शेल्टर फर्म को इसके निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। अक्तूबर 2024 में शुरू हुए इस कार्य को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इस पुल निर्माण से सीमावर्ती जिले जालौन के बीच आवागमन पूरी तरह सुरक्षा के दृष्टिगत मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट व हेलमेट के साथ काम करना चाहिए, अगर बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूर काम रहे थे तो यह गंभीर मामला है, जांच कराई जाएगी।  -विजय सेन, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed