Auraiya Accident: हाईवे पर काल बनकर दौड़ी कार, खड़ी बोलेरो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, चालक की हालत नाजुक
Auraiya News: औरैया में शताब्दी ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में तेज रफ्तार कार के घुसने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
औरैया जिले में हाईवे पर शताब्दी ढाबा के पास मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहा सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर देहात स्थित सिकंदरा के गांव रसधान निवासी राहुल पांडेय (38), जो वर्तमान में औरैया की आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। अपनी कार से रसधान से लौट रहे थे। इसी दौरान शताब्दी ढाबा के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकराई गई। टक्कर से दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
तहरीर मिलने दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल राहुल पांडेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के जानकारी पुलिस ने उनके भाई मनीष पांडेय को दी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को शताब्दी ढाबा के पास सीसीटीवी की निगरानी में खड़ा करवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।