{"_id":"62642e2879dfec6b5c1e4669","slug":"auraiya-boyfriend-commits-suicide-after-girlfriend-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: प्रेमिका की हुई शादी तो प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: प्रेमिका की हुई शादी तो प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 23 Apr 2022 10:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:20 PM IST
सार
औरैया जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी के बाद प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव में जब प्रेमिका की डोली उठी तो प्रेमी ने जहर खा लिया। प्रेमी ने उपचार के दौरान सैंफई में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि परिजन कुछ भी बोलने से चुप्पी साधे रहे और न ही कोई कार्रवाई के पुलिस में लिखा पढ़ी की।
विज्ञापन
गुरुवार रात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी की रस्में एक गेस्ट हाउस में हो रही थीं। गांव का ही एक युवक उससे प्रेम करता था। गुरुवार रात में ही युवक औरैया पहुंचा और जहर खा लिया। टेंपो स्टैंड पर युवक का एक टेंपो चालक से झगड़ा भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली औरैया ले आई। कोतवाली पहुंचते ही वह उल्टियां करने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
आनन-फानन औरैया के पास के एक गांव में रहने वाले युवक के मामा को फोन कर सूचना दी गई। फिर युवक को चिचौली जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां से उसे सैंफई रेफर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर युवक ने सैंफई में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि युवक की जहर खाने से मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने न तो तहरीर दी और न किसी पर कोई आरोप लगाया।