{"_id":"69cdfb078d020cc88f0db332","slug":"auraiya-body-of-unidentified-youth-found-at-bela-kannauj-border-deceased-was-seen-wandering-with-bag-in-hand-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बेला-कन्नौज बॉर्डर पर मिला अज्ञात युवक का शव; हाथ में बैग लिए घूम रहा था मृतक, शिनाख्त के प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बेला-कन्नौज बॉर्डर पर मिला अज्ञात युवक का शव; हाथ में बैग लिए घूम रहा था मृतक, शिनाख्त के प्रयास जारी
Thu, 02 Apr 2026 10:46 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:46 AM IST
सार
Auraiya News: बेला-कन्नौज मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेजा गया है। पुलिस हुलिए और चश्मदीदों के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में बेला-कन्नौज मार्ग स्थित जनपद बॉर्डर पर एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिली है। ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया की यह युवक कल शाम को हाथ में एक बैग लिए शराब के नशे में इधर-उधर घूम रहा था। वहीं स्थित हनुमान मंदिर पर शाम को बैठा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हॉउस चिचोली भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
शव के शिनाख्त के प्रयास जारी
पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अन्य थानों में भी शिनाख्त कराने के लिए शव की फोटो भेजी गई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। युवक की मौत बीती रात शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है।
