{"_id":"66a8d102736632cd58065615","slug":"auraiya-body-of-missing-youth-found-hanging-from-a-noose-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
Tue, 30 Jul 2024 05:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना थाना क्षेत्र के फरिहा में सोमवार शाम लगभग छह बजे मानसिक रूप से बीमार एक युवक का शव मझखरा बाबा थान के पास नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फरिहा निवासी राजा सिंह का बेटा गौरव गौरव (20) अजीतमल जनता डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता राजा सिंह ने बताया कि बेटा मानसिक बीमार था।
सोमवार सुबह आठ बजे खाना खाने के बाद वह गांव में घूमने निकल गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शाम लगभग छह बजे उसका शव मझखरा बाबा के थान के पास नीम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। अनहोनी की जानकारी पर भाई सौरभ व परिजन बिलख पड़े।
सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही घटनास्थल की जांच की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजन के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।