फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident , Truck collided with tractor, one killed and two injured, body sent for postmortem

Auraiya Accident: ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी, एक की मौत और दो घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 13 Jun 2023 09:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Jun 2023 09:07 AM IST
सार

Auraiya News: कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Auraiya Accident , Truck collided with tractor, one killed and two injured, body sent for postmortem
क्षतिग्रस्त टैक्टर और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जलुपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में तेज रफ्तार ट्रक जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

अजीतमल तहसील क्षेत्र के मुरादगंज निवासी राजू (30) पुत्र रामप्रकाश गांव के ही अनुराग शुक्ला का ट्रैक्टर चालक था। मंगलवार की सुबह वह ट्रैक्टर लेकर खेतों में मूंग लाद के जुलूपुर गांव के समीप मजदूरों का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से आया कोयला लदा ट्रक टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर जोरदार होने से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया और दबने से राजू की मौत हो गई। वहीं, ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से ट्रक ड्राइवर पप्पू जाट और उसका भाई राजू पुत्र गोपाल जाट निवासी शाहपुरा भीलवाड़ा राजस्थान बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed