{"_id":"65e93e6bcb14d9574103b764","slug":"auraiya-accident-speeding-car-hits-bike-student-going-to-appear-for-exam-dies-another-seriously-injured-2024-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Thu, 07 Mar 2024 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:47 AM IST
सार
Auraiya News: सहायल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे।
विज्ञापन
auraiya road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को सामने गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने चिंताजनक हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुरुवार को सुबह घर से बाइक से हाईस्कूल के छात्र हर्ष उर्फ जीतू पुत्र अशोक कुमार निवासी गपचरियापुर थाना सहार व ऋषभ पुत्र सतीश चंद्र सुखलालपुर परीक्षा देने दिबियापुर स्थित प्रेमशिवानंद इंटर कॉलेज जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बेला-दिबियापुर मार्ग पर स्थित एकघरा पर पहुंची थी।

Trending Videos
चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर
तभी सामने गलत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें हर्ष की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सहार पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौका पाकर भाग गया।