फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident Speeding Bolero Mows Down Motorcyclists and Pedestrians Woman Dies Three Critically Injured

Auraiya Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों समेत राहगीरों को रौंदा, महिला की मौत और तीन गंभीर, हंगामा

Wed, 20 May 2026 11:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 20 May 2026 11:51 AM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर में कंचौसी मोड़ पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों व राहगीरों को कुचला दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो पर पथराव कर हंगामा किया।

विज्ञापन
Auraiya Accident Speeding Bolero Mows Down Motorcyclists and Pedestrians Woman Dies Three Critically Injured
घटनास्थल पर पड़ी बाइक और क्षतिग्रस्त बोलरो - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी मोड़ पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े अन्य राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पीपरपुर निवासी माया देवी अपने बेटे अनिल (18), भतीजे सत्यम (12) और पड़ोसी विकास के साथ बाइक पर सवार होकर डॉक्टर को दिखाने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक कंचौसी मोड़ के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित और तेज रफ्तर बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन





सड़क के किनारे खड़े लोगों को भी टक्कर मार दी
बाइक को टक्कर मारने के बाद भी बोलेरो की रफ्तार कम नहीं हुई। अनियंत्रित वाहन ने सड़क के किनारे खड़े अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दिबियापुर थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महिला की मौके पर ही मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई भीड़ ने बोलेरो को घेर लिया और उस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed