{"_id":"6a3250930c73411e2c0d8523","slug":"auraiya-accident-occurs-after-driver-dozes-off-on-highway-parcel-container-rams-into-dumper-three-injured-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: हाईवे पर झपकी लेते ही हुआ बड़ा हादसा, डंपर में जा घुसा पार्सल कंटेनर, तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: हाईवे पर झपकी लेते ही हुआ बड़ा हादसा, डंपर में जा घुसा पार्सल कंटेनर, तीन लोग गंभीर घायल
Wed, 17 Jun 2026 01:15 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:15 PM IST
सार
Auraiya News: औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे पर नींद की झपकी आने से एक पार्सल कंटेनर आगे चल रहे डंपर में जा टकराया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Auraiya Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र से निकले कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव जनेतपुर के पास मंगलवार देर रात कानपुर से दिल्ली जा रहा एक पार्सल कंटेनर आगे चल रहे डंपर से जा टकराया। हादसे में कंटेनर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर चालक सुरेंद्र कुमार (58) निवासी कोरू जलालपुर, थाना मंगलपुर, कानपुर देहात कानपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
रात करीब 12 बजे गांव जनेतपुर के सामने चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर नियंत्रण खो गया और वह आगे चल रहे अज्ञात डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर से कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कंटेनर में चालक के साथ सोनू शर्मा और कृष्णा निवासी ग्राम रैपुरा, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद भी सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी
सूचना मिलते ही कोतवाली के इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया, जिससे यातायात बहाल हो सका। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परिजन को सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।