फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya accident Four buried under the roof of the temple three siblings died father seriously injured

Auraiya: मंदिर की छत गिरने से चार दबे, तीन भाई-बहन की मौत…पिता गंभीर घायल, टैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा

Sat, 19 Apr 2025 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Apr 2025 03:16 PM IST
सार

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में मंदिर की छत गिरने से मलबे में चार लोग दब गए। हादसे में तीन भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Auraiya accident Four buried under the roof of the temple three siblings died father seriously injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव मढा माझी झील में बहुत बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर मंदिर के पिलर से टकरा गया। इससे मंदिर की छत टूटकर नीचे गिर गई, जो एक परिवार पर गिर गई। हादसे में चार लोग गंभीर घायल हो गए। फौरन ग्रामीण चारों घायल को सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता-पुत्री को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया।

विज्ञापन

रास्ते में दूसरी बहन की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।  गांव मढा माझी झील निवासी अजयपाल (55) पुत्र हरनाम सिंह शनिवार की सुबह अपने बच्चों साक्षी (17), कजरी (14) व रौनक (8)  के साथ अपने खेत के गेहूं काटने को निकले थे। दिन में करीब 10 बजे धूप अधिक होने के कारण अजयपाल अपने बच्चों के साथ पास में ही स्थित चंद्रप्रकाश गुप्ता के मंदिर के नीचे बैठकर आराम करने लगे।

विज्ञापन

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/kanpur/chitrakoot-accident-fierce-collision-between-pickup-and-truck-two-labourers-died-more-than-half-dozen-injured-2025-04-19

मलबे में दब गए थे चारों

मंदिर के ही पास अजयपाल का भतीजा दीपक पुत्र छिद्दन सिंह अपने ट्रैक्टर से चना की फसल की मढ़ाई कर रहा था। इसी बीच करीब 11:45 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मंदिर के पिलर से जा टकराया। ट्रैक्टर के टकराने से पिलर के साथ मंदिर की छत टूटकर नीचे जा गिरी। इससे मंदिर के नीचे आराम कर रहे। अजयपाल व उनके बच्चे रौनक, कजरी व साक्षी मलवे के नीचे दब गए। भतीजे के चिल्लाने पर वहां आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे चारों घायलों को निकाला।

विज्ञापन



सैफई ले जाते समय हुई साक्षी की मौत
इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने पुत्र रौनक व पुत्री कजरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल पुत्री साक्षी व अजयपाल को सैफई रेफर किया। गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह सेंगर टप्पू ने बताया कि सैफई ले जाते समय रास्ते में साक्षी की भी मौत हो गई। घटना के समय अजयपाल की पत्नी उमा देवी घर पर थीं। जानकारी होते ही जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed