{"_id":"6361f5013e6dde3cc20dbc34","slug":"auraiya-accident-bike-riding-youth-died-due-to-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 02 Nov 2022 10:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:12 AM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से परिजनोंं में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बेला बस्ती निवासी नीरज उर्फ रीनू (36) पुत्र जवाहर सिंह की मौत हो गई। वह कानपुर की एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार देर रात ड्यूटी करके घर वापस आ रहा था। बेला नाले के पास हादसे में घायल होने के बाद रात भर वहीं पड़ा रहा, शरीर में गंभीर चोट होने व खून अधिक बह जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे सड़क पर निकले राहगीरों ने युवक के शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से युवक की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पिता ने बताया कि मंगलवार देर शाम बेटा फैक्टरी से घर के लिए बाइक से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने कही रुक जाने का अंदेशा जताते हुए खोजबीन नहीं की, मोबाइल फोन भी बन्द था। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने शव कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन