फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident An unknown vehicle hit a Bullet one youth died and two injured the body sent for post mortem

Auraiya Accident: अज्ञात वाहन ने बुलेट को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दो घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 31 Oct 2024 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Oct 2024 03:11 PM IST
सार

Auraiya News: गुरुवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें अज्ञात वाहन ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Auraiya Accident An unknown vehicle hit a Bullet one youth died and two injured the body sent for post mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे यूपीडा अधिकारी घायलों को लेकर अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर होने के चलते सैफई रेफर किया। युवकों के कपड़ों की जेब में मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के अधिकारी गश्त पर थे। तभी उन्होंने पाया कि सड़क पर तीन युवक घायलावस्था में पड़े है। उनके पास ही एक बुलेट भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। यूपीडा अधिकारी घायलों 50 शैय्या जिला अस्पताल लेकर आए। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण वह कुछ नहीं बता सके। घायलों के कपड़ों से मिले आधार कार्ड, बिल व अन्य कागजातों के आधार पर युवकों की पहचान की गई।
विज्ञापन

उपचार के दौरान डॉक्टर ने प्रदीप नामदेव (21) पुत्र सुरेंद्र नामदेव निवासी संतोषी नगर थाना तिरवानी बांदा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की पहचान अमित (26) और अंकित (24) पुत्रगण शिवकरन निवासी सिंथनकला थाना पैलानी बांदा के रूप में की गई। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के सिर में चोटें आई
घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे यूपीडा के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि घटना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 249.7 किलोमीटर के समीप की है। परिजनों से फोन पर की गई वार्ता में जानकारी हुई है कि बुलेट सवार यह सभी युवक नोएडा से बांदा लौट रहे थे। सूत्रों की मानें, तो बुलेट सवार यह युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। तीनों के सिर में चोटें आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed