फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aunty, Uncle's 50 rupees fell down, saying this the fraudsters stole 6.30 lakhs

Kanpur News: आंटी, अंकल के 50 रुपये गिर गए, कहकर टप्पेबाजों ने 6.30 लाख उड़ाए

Thu, 24 Jul 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Aunty, Uncle's 50 rupees fell down, saying this the fraudsters stole 6.30 lakhs
कानपुर। आंटी, अंकल के 50 रुपये गिर गए हैं, उठा लीजिए... इन शब्दों के जाल में फंसी महिला कार से उतरकर 50 रुपये उठाने लगी तभी शातिरों ने प्रापर्टी डीलर की कार में रखा बैग पार कर दिया। बैग में 6.30 लाख रुपये और जरूरी कागजात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले। वारदात मंगलवार सुबह चकेरी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन


विमानपुरा अन्ना चौराहा सनिगवां निवासी अनिरुद्ध गुप्ता प्रॉपर्टी डीलर है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर वह गायत्री नगर निवासी विजयलक्ष्मी त्रिपाठी संग उन्नाव के अचलगंज स्थित जमीन की रजिस्ट्री कराने कार से जा रहे थे। रामादेवी चौराहे पर एक अन्य महिला को भी लेना था। वह चाैराहे के पास उसका इंतजार कर रहे थे तभी एक लड़के ने कार का शीशा खटखटाकर कार पंचर होने की बात कही। नीचे उतरकर देखा तो अगला पहिया पंचर था। वह स्टेपनी बदलवाने पास की दुकान पर गए। इस दौरान शातिर ने कार में बैठी विजयलक्ष्मी को नीचे रुपये गिरने का झांसा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने नीचे उतरकर देखा तो 20-20 रुपये के दो और 10 रुपये का एक नोट पड़ा था। वह रुपये उठाकर लौटीं तो कार की पिछली सीट में रखा रुपयों भरा बैग गायब था। चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध कैद हुए है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed