फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   aunty and sister killed by nephew

भतीजे ने की थी ताई और बहन की हत्या

Wed, 15 Jul 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 15 Jul 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
aunty and sister killed by nephew
नौबस्ता के खाड़ेपुर इलाके में सोमवार को हुई मां-बेटी की हत्या भतीजे दीपेश ने की थी। पुलिस हिरासत में आरोपी दीपेश ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। दीपेश का कहना है कि उसने अकेले दोनों की हत्या की है। पहले बहन को मारा और फिर ताई को गला दबाकर मार डाला लेकिन दीपेश की यह कहानी पुलिस को हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन


इसके पीछे पुलिस का तर्क है कि दीपेश ने अपने हाथ-पैर खुद कैसे बांधे और वह किसे बचाने की कोशिश कर रहा हे। एसएसपी शलभ माथुर के मुताबिक इस डबल मर्डर को दीपेश के साथ कुछ और लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। बुधवार को पुलिस वारदात का खुलासा कर देगी। वारदात में शामिल दीपेश के साथियों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है, इन्हें दबोचने के लिए छापेमारी चल रही है। इधर दीपेश के अलावा जिन लोगों की नामजदगी की गई है उनकी संलिप्तता और भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को खाड़ेपुर कालोनी निवासी फैक्ट्री कर्मी शिव कुमार की पत्नी उर्मिला और बेटी की हत्या उन्हीं के घर पर कर दी गई थी, जबकि मौके पर शिव का भतीजा दीपेश घायल हालत में बंधा मिला था। शुरू से बार-बार बयान बदलने को लेकर पुलिस का शक दीपेश पर गहरा गया था। देर रात पुलिस ने दीपेश के साथ उसके पिता विजय, दो मामाओं (प्रमोद, मनीष)के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को पूछताछ में दीपेश ने पुलिस को बताया कि मां-बेटी आए दिन जमीन तो कभी प्लाट बंटवारे को लेकर ताना मारती थी। इससे तंग आकर उसने सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब पोछा लगा रही स्वाती का पहले मुंह दबाया, फिर गर्दन दबाकर हत्या कर दी। इसके कुछ देर बाद चाची उर्मिला भी घर आ गईं तो उसे भी उसने गला दबाकर मार डाला। उसकी योजना चाचा और चचेरे भाई चंदन को भी मारने की थी, पर वह स्कूल से आने के बाद उसके मना करने पर भी कोचिंग चला गया। इससे उसका प्लान फेल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed