{"_id":"610f83ed8ebc3e7ba1540737","slug":"aunt-nephew-divers-are-searching-for-drowned-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान करने बुआ-भतीजा तेज बहाव में बहे, गोताखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान करने बुआ-भतीजा तेज बहाव में बहे, गोताखोर कर रहे तलाश
Sun, 08 Aug 2021 12:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान करने गए बुआ- भतीजे स्नान के दौरान डूब गए। पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी है। गुरसहायगंज कोतवाली की चौकी नौरंगपुर के गांव सराय निवासी अमरनाथ दुबे की पुत्री रूपम (28) सावन महीने में अपने मायके आई थी।
रविवार को अमावस्या पर्व पर अपने 10 वर्षीय भतीजे आशू पुत्र संतोष दुबे के साथ गांव के पास सुबह लगभग 8 बजे गंगा स्न्नान के लिए गई थी। इस बीच आशू गंगा में डूबने लगा जिसे डूबता देख रूपम ने उसे बचाने का प्रयास किया। दोनों गंगा की तेज धार में बह गए। सूचना पर स्वजनों में चीख पुकार मच गयी।नौरंगपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से दोनों की तलाश शुरू करवा दी है।