{"_id":"6421449f26d7639ad50e4c35","slug":"aunt-hit-hammer-on-the-head-of-five-month-old-innocent-death-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय विदारक घटना: पांच माह के मासूम के सिर पर चाची ने मारा हथौड़ा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय विदारक घटना: पांच माह के मासूम के सिर पर चाची ने मारा हथौड़ा, मौत से मचा कोहराम
Mon, 27 Mar 2023 01:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:04 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। चाची ने पांच माह के मासूम बच्चे के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में पांच माह के बच्चे पर सोते समय उसकी चाची ने सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद से बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले मनोज का पांच माह का पुत्र घर में सो रहा था। तभी मनोज के भाई प्रमोद की पत्नी कंचन ने सो रहे बच्चे के सिर पर हथौड़ा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद व कंचन को हिरासत में ले लिया। महिला से पूछताछ की जा रही है। तिर्वा कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए सात वार, दुधमुंही मासूम को बर्बरता से मारा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा