फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aunt and niece got married among themselves

लापता मौसी-भांजी ने आपस में कर ली शादी, गाजियाबाद में मिलीं

Thu, 17 Sep 2020 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Sep 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Aunt and niece got married among themselves
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में चकेरी लाल बंगला निवासी युवती (19) और उसकी लखनऊ निवासी भांजी (18) को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद से ढूंढ निकाला। दोनों अपनी अनवरगंज निवासी सहेली के साथ गईं थीं।
विज्ञापन


गाजियाबाद में किराये के मकान में रह रही थीं। चकेरी थाने लाए जाने बाद मौसी और भांजी ने आपस में शादी कर लेने की बात कही। पुलिस ने सभी के परिजनों को थाने बुलाया है। लाल बंगला निवासी एक सेल्समैन की बेटी दो सितंबर को लापता हो गई थी।
विज्ञापन


अगले ही दिन युवती की बहन की बेटी भी लखनऊ से लापता हो गई। परिजनों ने दोनों के एक साथ होने की आशंका जताई थी। खोजबीन में जुटी पुलिस को सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन गाजियाबाद में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गाजियाबाद से दोनों को पकड़ लिया। उनके साथ एक सहेली भी थी। तीनों को चकेरी थाने लाकर पूछताछ की तो मौसी और भांजी ने बताया कि उन दोनों ने जनवरी में एक-दूसरे से शादी कर ली है। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाकर बातचीत कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed