{"_id":"5f76f4798ebc3e3b4b419159","slug":"audio-recording-of-retired-fauji-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गोली मारी थी, बच गया...अब जान से मार दूंगा, रिटायर्ड फौजी की ऑडियो रिकार्डिंग वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गोली मारी थी, बच गया...अब जान से मार दूंगा, रिटायर्ड फौजी की ऑडियो रिकार्डिंग वायरल
Fri, 02 Oct 2020 03:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Oct 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने फौजी की ऑडियो रिकार्डिंग वायरल होने के बाद गुरुवार को उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल, कारतूस और लाइसेंस भी जब्त कर लिया।
लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। 28 सितंबर को आवास विकास हंसपुरम में मछरिया निवासी सचिन यादव व रिटायर्ड फौजी आलोक अग्निहोत्री उर्फ फौजी में किसी बात पर विवाद हो गया। फौजी घर गया और पिस्टल लाकर सचिन पर तीन फायर कर दिए।
हालांकि उसे गोली लगी नहीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। सचिन ने बताया कि उसने मोबाइल भी छीन लिया था। कुछ देर बाद उसी फोन पर रिश्तेदार का फोन आया तो उनसे फौजी ने कहा कि तीन गोली मारी थी, लेकिन बच गया... अब जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
यही रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जानलेवा हमला करने की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।