फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Audio of Dr. Priyaranjan main accused in case of death of farmer Babu Singh goes viral

किसान बाबू सिंह प्रकरण: ‘तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं, दो दिन में सब ठीक कर देंगे’ आरोपी का ऑडियो वायरल

Fri, 08 Dec 2023 10:06 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Dec 2023 10:06 AM IST
सार

मुख्य आरोपी डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर और शिवम चौहान के बीच हुई बातचीत के दो ऑडियो और एक हलफनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में आशु दिवाकर शिवम से कह रहा है कि ‘मैं एक एफिडेविट दूंगा कि शिवम की बाबू सिंह से मुलाकात 17 और 18 को हुई थी।

विज्ञापन
Audio of Dr. Priyaranjan main accused in case of death of farmer Babu Singh goes viral
किसान बाबू सिंह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान बाबू सिंह की मौत के मामले में मुख्य आरोपी डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर और शिवम चौहान के बीच हुई बातचीत के दो ऑडियो और एक हलफनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में आशु दिवाकर शिवम से कह रहा है कि ‘मैं एक एफिडेविट दूंगा कि शिवम की बाबू सिंह से मुलाकात 17 और 18 को हुई थी। चकेरी थाने में दर्ज मुकदमे में शिवम या चेक का कोई लेना देना नहीं है। जमीन के सौदे के संबंध में तुमसे मैंने तीन चेक बिना नाम व रकम भरेलिए थे। जो मेरे पास पड़े हैं। तुम्हे चिंता करने की जरूरत नहीं है, दो दिन में सब ठीक कर देंगे’। ये ऑडियो एक दिसंबर के बताए जा रहे हैं। अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

वायरल ऑडियो के कुछ अंश-

प्रियरंजन : हेलो

शिवम : भइया नमस्ते
प्रियरंजन : नमस्ते, शिवम

शिवम : भइया
प्रियरंजन : तुम कहां हो? प्रजेंटली इलाहाबाद में तो नहीं हो न?

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम : हम नहीं। आस पास ही हैं भइया।
प्रियरंजन : सुनो मेरी बात। हमने अभी फूफा जी का नंबर दिया है। जो मेरा मामला देख रहे हैं। ठीक है। पापा से जाकर कह दो उनसे मिल लें। तुम्हारे लिए हम एफिडेविट देंगे अपना।

शिवम : ठीक है।
प्रियरंजन : हम उसमें लिखकर देंगे कि शिवम से मुलाकात 17 को हुई थी। पहली मुलाकात 17 को हुई थी और लास्ट मुलाकात 18 को हुई थी। जिस प्लाॅट की रजिस्ट्री होनी थी, वह अंडर रजिस्ट्री थी नहीं। इसके लिए चेक वो हमको वापस कर गए थे। हम ये स्टेटमेंट तुम्हें लिखकर देंगे। ठीक है। इसके अलावा इनका कोई रोल है ही नहीं। वह न पहले जानते थे न अब जानते हैं।

शिवम : जी।
प्रियरंजन : जो राहुल का बैक ग्राउंड है, लेकिन इनको भेजो फूफा के पास वहां बैठकर समझ लेंगे। ठीक है।

शिवम : हां।
प्रियरंजन : अगर जरूरत पड़ी तो एक सप्ताह और आगे बढ़वा लेंगे।

विज्ञापन

शिवम : भइया ई कइसो कलेश कटवाओ। हमारी तो इतनी लेथन हो गई है कि पूरे परिवार, समाज में बदनामी हो रही है।
प्रियरंजन : सब कटेगी।

शिवम : आपको भी पता है भइया ब्याज पर रुपये लेके मुकदमा लड़ रहे हैं।
प्रियरंजन : इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। दो दिन में सब परेशानी दूर कर देंगे। अखिलेश से कहना अभी हमसे मिलकर जाए। ठीक है। हम उनसे शाम को बात करेंगे।

दूसरा वायरल ऑडियो के कुछ अंश
शिवम : भइया कहीं व्यवस्था नहीं है। देख लो भइया।

प्रियरंजन : हम कर देेंगे। हम कर देंगे।
शिवम : हमें तो लग रहा है मेरा मिस यूज हुआ है। भइया हम कहां जाकर फांसी लगा लें।

प्रियरंजन : कुछ मत करो। परेशानी है। मेरे सबसे नजदीकी लोगों में राहुल जैन, राजीव पांडेय जी ये सब अपने लोग थे, कोई बाहरी वाले तो थे नहीं।
शिवम : हां

प्रियरंजन : बस एक काम और कर लो जो हमने बताई है। हम दो दिन में सब ठीक कर देंगे। जैसे हो बताइए।
शिवम : हां, चलो ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed