फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Audacity: Robbery of female bank worker on the pretext of lift, attempted rape, beaten up for protesting

दुस्साहस: लिफ्ट के बहाने महिला बैंककर्मी से की लूटपाट, दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

Sat, 25 Dec 2021 03:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Dec 2021 03:14 PM IST
सार

कानपुर में अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। दो वकीलों की हत्या के बाद महिला बैंक कर्मी को लिफ्ट देने के बहाने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन
Audacity: Robbery of female bank worker on the pretext of lift, attempted rape, beaten up for protesting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

कानपुर के सरसौल में महाराजपुर के कसबा सरसौल स्थित बैंक में तैनात महिला बैंक कर्मी को हाईवे पर अनजान बाइक सवार से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। आरोपी ने महिला को सूनसान जगह पर ले जाकर सोने के बाले व मोबाइल छीन लिया। विरोध पर मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। गंभीर घायल पीड़िता किसी तरह थाने पहुंच घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरसौल स्थित बैंक में शहर निवासी महिला (35) क्लर्क के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार शाम सात बजे बैंक से महिला घर जाने को निकली थी।
विज्ञापन


सरसौल हाईवे पर कोई साधन न मिलने के चलते महिला ने एक अनजान बाइक सवार से लिफ्ट ले ली। महिला का आरोप है कि बाइक सवार थोड़ी दूर चलने के बाद महाराजपुर से पहले किसी लिंक रोड पर सुनसान जगह ले जाने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने बाइक रोककर मारापीटा कान में पहने सोने के बाले व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया की दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर सामने से वाहन आता देख आरोपी बाइक लेकर हाईवे की तरफ भाग निकला। घायल अवस्था में पीड़िता किसी प्रकार थाने पहुंची वाकया बताया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर ऋषिकेश सिंह ने बताया कि महिला ने लूटपाट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाइक सवार युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed