फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   atul maheshwari scholarship 2019, application deadline today

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 08 Sep 2019 11:32 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Sep 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship 2019, application deadline today
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने का रविवार को अंतिम दिन है। इसके लिए आपको अमर उजाला फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या फिर ‘अमर उजाला’ की वेबसाइट https://www.amarujala.com पर या फिर लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


फॉर्म रविवार रात 12 बजे तक ही भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में तय परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 52 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है।
विज्ञापन


पिछली बार की तरह ही इस बार नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदकों के लिए पात्रता 
प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले छात्र ही परीक्षा में बैठ सकेंगे। पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी ही पात्र होंगे। साथ ही आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed