फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempt to surround minister for not getting relief material

Kanpur News: जल शक्ति मंत्री ने गंगा किनारे बांध बनवाने का दिया भरोसा

Mon, 18 Aug 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attempt to surround minister for not getting relief material
फोटो-19, राजेपुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामिग्री बांटने के दौरान बच्ची से जानकारी कर
अमृतपुर। सिंचाई एवं जल शक्ति विभाग मंत्री ने रविवार को बाढ़ प्रभावित गांव जमापुर जाकर बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द सुना। उन्होंने 255 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरण की। बाढ़ पीड़ितों की मांग पर गंगा किनारे बांध बनवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जल शक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ग्रस्त गांव जमापुर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से जानकारी की। कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री ने भेजा है। पूछने पर बच्चों ने कहा कि घरों में पानी भरा है। मंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि बाढ़ से निजात कैसे मिल सकती है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि गंगा किनारे बांध बन जाए तो बाढ़ से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

पांचालघाट पर बना बांध भी पूरा करा दिया जाए। मंत्री के पूछने पर सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता द्रुण कुमार ने बताया कि बांध का सर्वे हो चुका है। 20 किमी लंबा बांध बनाया जाएगा। मंत्री ने ग्रामीणों को गंगा किनारे बांध बनवाने का भरोसा दिया। कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक कर रूप रेखा बनाई जाएगी। मंत्री ने ग्रामीणों से कहा मुख्यमंत्री को यहां की समस्या बताएंगे। उन्होंने अधिकारियों को राहत सामग्री वितरण में कोई कमी न होने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से कहा कि विधायक के साथ राहत सामग्री वितरण कराएं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, अपना दल की विधायक डॉ.सुरभि, एसडीएम संजय कुमार, सीएमओ अवनींद्र कुमार, एडीओ अजीत पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed