फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempt to save the murdered mill owner, game in the forensic-postmortem report by police

पुलिस की साजिश: हत्यारोपी मिल मालिक को बचाने का प्रयास, फोरेंसिक-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल, जानें पूरा मामला

Sun, 07 May 2023 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 May 2023 01:49 PM IST
सार

Kanpur Crime: स्टेट मेडिको लीगल सेल के ज्वाइंट डायरेक्टर द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई, तो बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा दाखिल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट में भी गड़बड़ियां मिली हैं।

विज्ञापन
Attempt to save the murdered mill owner, game in the forensic-postmortem report by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नजीराबाद में अक्तूबर 2021 में पत्नी के अवैध संबंध घर पर ही रहने वाले नौकर से होने के चलते उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में हत्यारोपी मिल मालिक संदीप गुप्ता को बचाने के लिए तत्कालीन थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने फोरेंसिक से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खेल किया था।

विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ से आई स्टेट मेडिको लीगल सेल की टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की, तो इसका खुलासा हुआ। टीम अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंपेगी। मूलरूप से उन्नाव के मुस्तफाबाद निवासी सचिन दीक्षित (24) शहर में कौशलपुरी निवासी संदीप गुप्ता की तेल मिल में कर्मचारी था।
विज्ञापन

25 अक्तूबर 2021 को सचिन मिल बंद होने से पहले ही मिल मालिक के घर पर स्थित सर्वेंट क्वार्टर पर लौट आया था। संदीप ने पुलिस को सचिन के खुदकुशी करने की सूचना दी थी। मृतक के परिजनों ने मिल मालिक पर सचिन की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्यों में अभाव में मामला हुआ था ठंडा
पुलिस ने भी इसे खुदकुशी मानते हुए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कोई साक्ष्य न होने को आधार बनाते हुए मिल मालिक की गिरफ्तार नहीं की। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने ठंडे बस्ते में पड़े मामले की फिर से जांच शुरू कराई। वर्तमान थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने जांच की।

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी गलत
फिर मिल मालिक के खिलाफ साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ाते हुए 19 फरवरी 2023 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट भी संदेह के घेरे में थी। इसके लिए स्टेट मेडिको लीगल सेल से घटना स्थल की दोबारा जांच कराई गई थी।

थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच
स्टेट मेडिको लीगल सेल थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांचके ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर कीर्तिवर्धन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट की जांच रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया। इसके साथ ही, आरोपी से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सवालों को सुनकर हत्यारोपी का छूटा पसीना
जमानत पर बाहर आए संदीप गुप्ता से जब डायरेक्टर डॉ. कीर्तिवर्धन ने सवाल किया तो उसके पसीना छूटने लगा। संदीप ने बताया कि घटना के दिन वह अपने एक परिचित के साथ सर्वेंट क्वार्टर के बाहर पहुंचे। देखा कमरे का गेट अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने धक्का मारकर गेट तोड़ा।

ज्वाइंट डायरेक्टर ने फील्ड यूनिट की रिपोर्ट को नकारा
मौत के बाद फील्ड यूनिट प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने अपनी रिपोर्ट में मौत का कारण सर्वेंट क्वार्टर के चौतरफा बंद होने के कारण दम घुटना बताया था। विवेचक थाना प्रभारी ने सवाल उठाया कि जिस कमरे में शव मिला था, उसमें एक खिड़की, गेट के नीचे चार इंच का गैप व पीछे की दीवार पर दो होल थे। ऐसे में दम कैसा घुट सकता है।

शरीर पर थे चोटों के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र नहीं
विवेचक ने ज्वाइंट डायरेक्टर को बताया कि घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले पुलिस कर्मियों ने कमरे का सामान अस्त व्यस्त पड़ा होने व मृतक के शरीर पर चोटों के निशान बताए थे। पंचायतनामा करता एसआई जग प्रताप सिंह ने भी अपने बयान में शरीर पर चोटों के निशान की पुष्टि की थी। इसके बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का जिक्र नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed