{"_id":"65415ca559fcb5c0bb0e1584","slug":"attempt-to-rob-a-driver-on-mughal-road-saved-by-hiding-in-a-field-kanpur-news-c-220-1-akb1006-4798-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुगल रोड पर चालक से लूट का प्रयास, खेत में छिपकर बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुगल रोड पर चालक से लूट का प्रयास, खेत में छिपकर बचा
Wed, 01 Nov 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। मुगल रोड में रोडवेज कर्मी की बाइक में टक्कर मारकर बोलरो सवारों ने लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। चालक ने किसी तरह खेत में छिप कर जान बचाई और पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी पर मूसानगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। घटना घाटमपुर क्षेत्र की होने पर पीड़ित को कोतवाली घाटमपुर जाने की बात कही है।
मूसानगर के फत्तेपुर निवासी सुवेक सिंह ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में चालक के पद पर तैनात है। सुबह साढ़े तीन बजे वह बाइक घाटमपुर जाने के लिए निकला था। मुगल रोड पर पहुंचने पर पीछे से बोलेरो ने ओवरटेक किया। इसके बाद फिर पीछे हो गई। आरोप लगाया कि कड़हन ताला के पास पहुंचते ही बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जैसे ही वह गिरा तो गाड़ी से उतर कर कुछ ललकारते हुए उसकी आेर दौड़े। अंधेरा होने के कारण वह भाग कर खेत की झाड़ियों में छिप गया। इसके बाद बोलेरो सवार भाग निकले। किसी तरह उसने पास के ढाबे के पर पहुंच कर घटना की जानकारी। वहां से लोग उसे लेकर मूसानगर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। घटना स्थल कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण घाटमपुर में तहरीर देने के लिए कहा गया है।