फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attack on Police team who went to observe lockdown, seven policemen injured in kanpur dehat

कानपुर देहात: लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर हमला, सात पुलिसकर्मी घायल

Sun, 10 May 2020 12:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 May 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Attack on Police team who went to observe lockdown, seven policemen injured in kanpur dehat
लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के तुलसी नगर कंजड़ डेरा में रविवार को भीड़ लगाने से मना करने पर कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। महिलाओं ने पथराव किया। पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर अपने को बचाया। हमले में तीन दरोगा, दो महिला और दो पुरुष सिपाही घायल हो गए। मामले में छह महिलाओं समेत 13 हमलावरों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दरोगा सुखवीर सिंह टीम के साथ रविवार सुबह लॉकडाउन पालन की क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तुलसी नगर कंजड़ डेरा में पुलिसकर्मियों को भीड़ दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीड़ लगाने से मना किया। साथ ही घरों में जाने को कहा, तो कुछ युवक आक्रामक हो गए। युवकों ने डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर निकली महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव किया। किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


हमले में दरोगा सुखवीर सिंह, उमेश शर्मा, संजीव सिंह, सिपाही विनोद, अवनीश व महिला सिपाही जया यादव व दिव्या सिंह घायल हो गए। सूतना पाकर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे कंजड़ डेरा में दबिश दी। वहां से छह महिलाओं समेत 13 हमलावरों को दबोच लिया। सीएचसी में डॉक्टर अमित सक्सेना ने घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल किया। सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने का मुख्य आरोपी सरमन उर्फ  सरमान सिंह हिस्ट्रीशीटर है। उसके भाई बलवान व तीरन सिंह तथा अन्य के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया। नामजद सगे भाइयों व अन्य 25-30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के पथराव पर बैकफुट पर आ गई पुलिस
कंजड़ डेरा में विवाद पर पुलिस ने हमलावर हिस्ट्रीशीटर सरमान सिंह को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने ले जाने लगी, तो महिलाएं आगे आ गई। महिला सिपाही जया यादव व दिव्या सिंह ने महिलाओं को पीछे हटाने की कोशिश की, तो महिलाओं ने पथराव कर दिया। पत्थरों से बचने को पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसी का फायदा उठाकर सरमान सिंह फरार हो गया। इस पर महिलाएं और आक्रामक हो गई। महिलाओं ने छत से पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों को वहां से हटना पड़ा। बाद में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के भाई तीरन सिंह को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed