{"_id":"6ab18f6b8880ef03720b2343","slug":"attack-on-police-four-personnel-injured-saved-lives-by-opening-fire-kanpur-news-c-12-1-knp1074-1659043-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस पर हमला, चार कर्मी घायल...फायरिंग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस पर हमला, चार कर्मी घायल...फायरिंग कर बचाई जान
Tue, 22 Sep 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। रमपुरा कांधी में रविवार रात दस बजे मुकदमे का नोटिस तामील व कार बरामद करने पहुंची कानपुर नगर के कल्यानपुर पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तीन दरोगा, कांस्टेबल और वादी घायल हो गए। उग्र भीड़ से जान बचाने के लिए पुलिस टीम को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।
चारों पुलिसकर्मियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वादी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों में महिला एसआई भी है। चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
उपनिरीक्षक अमित मलिक ने बताया कि कल्यानपुर के आईआईटी गेट निवासी सोनू शुक्ला उर्फ प्रांजुल शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपी साेनू को धारा 35 (3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराने के साथ मुकदमे से संबंधित इनोवा कार बरामद करनी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी एक घर में मिला। इस पर वह दो अन्य दरोगा राजर्षि त्रिपाठी, शिवानी व कांस्टेबल जहान सिंह के साथ रविवार रात रमपुरा कांधी पहुंचे।
विज्ञापन
वाहन की पहचान के लिए वादी बारा सिरोही (कल्यानपुर) के उमेश दुबे को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी से नोटिस लेने, विवेचना में सहयोग करने और कार सौंपने को कहा। आरोप है कि उसने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया और घर में मौजूद लोगों को बुला लिया।
इसके बाद भीड़ ने टीम के साथ धक्कामुक्की और मारपीट शुरू कर दी। मौका देखकर आरोपी भगा दिया। स्थिति बिगड़ने पर एसआई अमित ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए सर्विस पिस्टल से हवाई फायर किया। सूचना पर एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ डेरापुर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी भी फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को डेरापुर सीएचसी में इलाज कराया गया। वादी उमेश दुबे का इलाज कानपुर में इलाज चल रहा है।
......
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने प्रांजुल शुक्ला, मनोज कुमार दुबे, सुनील कुमार दुबे, पारस दुबे व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बयान....
कुछ लोगों की ओर से पुलिस पर हमला किया गया है। घायल पुलिस कर्मियों व वादी का इलाज करवाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- आलोक प्रसाद, एएसपी