{"_id":"5d62f2a08ebc3e93aa190825","slug":"attack-of-the-defaulters-on-the-team-that-cut-the-power-connection-akbarpur-news-knp509576653","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने गई टीम पर बकायेदारों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने गई टीम पर बकायेदारों का हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर)। क्षेत्र के किशौरा गांव में दस हजार से ज्यादा के बकायेदारों का कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। बकायेदारों ने लाइन मैन व उसके साथियों के साथ मारपीट की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार से बिजली विभाग दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्युत विभाग के एसडीओ गौरव द्विवेदी की अगुवाई में प्रभारी जेई सचिन यादव, नोडल अधिकारी नीरज तिवारी और लाइन मैन जितेंद्र सुबह किशौरा गांव पहुंचे। किशौरा चौराहे के आसपास रहने वाले बकायेदारों के कनेक्शन काट रहे थे। किशौरा चौराहा स्थित विशंभर की मिठाई की दुकान व घर का कनेक्शन चेक करने टीम पहुंची। उस पर 22 हजार 701 रुपया बिल बकाया था। अफसरों के आदेश पर लाइन मैन जितेंद्र ने विशंभर का कनेक्शन काटने का प्रयास किया, तो विशंभर ने फिरोज और अंशुमान के साथ मिलकर गाली गलौज व हंगामा शुरू कर दिया। जितेंद्र की लातघूसे से पिटाई कर दी। अफसरों के बीच-बचाव करने पर आरोपियों के घरों की महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया।
एसडीओ की सूचना पर झींझकचौकी के पुलिस कर्मी वहां पहुंचे, तो हमलावर मौके से भाग निकले। एसडीओ गौरव दुबे ने बताया कि लाइमैन से मारपीट और हंगामा करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, मंगलपुर में टीम के अन्य सदस्यों के साथ भी बकायेदारों ने अभद्रता की है। मंगलपुर थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने बताया कि एसडीओ की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।