{"_id":"5ce00d00bdec2206fd72be70","slug":"attack-in-wedding-ceremony-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में अचानक हुआ हमला, दूल्हे को बंधक बना बारातियों को पीटा, रस्माें के बीच सामने आया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में अचानक हुआ हमला, दूल्हे को बंधक बना बारातियों को पीटा, रस्माें के बीच सामने आया ये सच
Sat, 18 May 2019 07:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 May 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम में अचानक हुआ दूल्हे पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की रस्मों के बीच अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हे के पिता और आधा दर्जन परिजनों पर डंडों से हमला कर दिया। दूल्हे के पिता और चाचा घायल हो गए। घायलों के मुताबिक हमला करने वाले लड़की का प्रेमी और उसके साथी बताए गए हैं।
जिला अस्पताल में भर्ती कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव निवासी माधव (50) पुत्र बिफइया ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पुत्र नंदी की शहर के जरैली कोठी निवासी गनेशा यादव के घर बारात आई थी। टीका की रस्में चल रही थीं। तभी 15-20 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया।

लड़की से एक तरफा प्रेम के चलते युवक और उसके साथियों ने हमला किया
दूल्हा को कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर उसे (माधव) और भाई बिंदा (40), चाचा राजबली यादव (40) व भतीजा बिल्लू यादव (36) को डंडों से पीटकर घायल कर दिया और भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन चौकी पुलिस ने अपनी उपस्थिति में शादी की रस्में पूरी कराईं।
शनिवार को दुल्हन की विदाई हो गई। घायलों का कहना है कि लड़की से एक तरफा प्रेम के चलते युवक और उसके साथियों ने हमला किया। उधर, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा का कहना था कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।