फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ATS raids Gammu Khan's house and interrogates Kashmiri youth

Kanpur News: एटीएस ने गम्मू खां हाते में दबिश देकर कश्मीरी युवकों से की पूछताछ

Sat, 22 Nov 2025 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
ATS raids Gammu Khan's house and interrogates Kashmiri youth
कानपुर। दिल्ली विस्फोट में डॉ. शाहीन, डॉ. परवेज अंसारी, डॉ. आरिफ मीर का कानपुर कनेक्शन मिलने के बाद जांच एजेंसियां कानपुर पर नजरें गड़ाए हुए हैं। शुक्रवार को एटीएस ने कर्नलगंज क्षेत्र के गम्मू खां हाते में दबिश दी। यहां रह रहे कश्मीरी मूल के युवाओं और कारोबारियों से पूछताछ की। उनका सत्यापन कर उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
विज्ञापन

सर्दियों में काफी संख्या में कश्मीर के युवा ऊनी कपड़े, शॉल, सूट का कारोबार करते हैं। यह शहर के प्रमुख स्थानों में स्टॉल लगाने के साथ ही गलियों में घूम घूमकर कपड़ों को बेचते हैं। इस बार भी कश्मीर के कई कारोबारी शहर में आए हुए हैं। पुलिस सूत्रों और मुखबिरों की जानकारी पर एटीएस की टीम ने शुक्रवार की दोपहर कर्नलगंज के गम्मू खां हाते में दबिश दी। एटीएस ने सभी के नाम नोट किए। कब शहर में आए थे। कौन सी ट्रेन से और कहां आकर रुके थे इसकी डिटेल ली। कश्मीरी युवाओं के आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जानकारियों को नोट किया।
विज्ञापन

दो युवकों की फोटो मैच नहीं कर रही थी। उनके मोबाइल नंबर ले लिए। उन्हें पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज मंगवाने के निर्देश दिए। सारी जानकारी जुटाकर एटीएस की टीम करीब एक घंटे बाद रवाना हो गई। इस दौरान टीम में शामिल अधिकरियों ने युवकों को कुछ फोटो दिखाए। उनसे कुछ नाम भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed